लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खेल मंत्री राकेश पठानिया ने किया इंदिरा स्टेडियम ऊना का दौरा

SAPNA THAKUR | 29 मार्च 2022 at 12:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने खेल मैदान इंदिरा स्टेडियम ऊना का दौरा किया। इस दौरान छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह भी उनके साथ रहे। इस अवसर पर खेल मंत्री राकेश पठानिया ने खेल मैदान में शेष रहते कार्यों को शीघ्र पीडब्ल्यूडी तथा हिमुडा से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऊना को खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जल्द ही यहां पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि जलग्रां में 1.37 करोड़ से खेल स्टेडियम तथा बहडाला में 1.42 करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से देहलां में खेल स्टेडियम का निर्माण किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने खेल छात्रावास ऊना में कमरों की संख्या बढ़ाने, प्रशिक्षकों व स्टाफ क्वार्टर तथा जनरेटर की मांग रखी। खेल मंत्री राकेश पठानिया ने इंदिरा स्टेडियम में 100 केवी जनरेटर तथा प्रशिक्षकों व स्टाफ क्वार्टर उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर मंत्री राकेश पठानिया ने खेल गतिविधियों में आ रही समस्याएं भी सुनी तथा उनका निवारण करने का आश्वासन दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]