लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गणेश मंदिर कोटला में होगा भव्य गणेश उत्सव आयोजन

PARUL | 17 सितंबर 2023 at 2:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

19 व 20 सितंबर को हजारों की तादात में जुटेंगे श्रद्धालु

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा के अंतर्गत सैनधार क्षेत्र के प्राचीन आराध्य देव कोटला स्थित गणेश मंदिर में 19 व 20 सितंबर को गणेश जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में हजारों की तादात में श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। प्राचीन समय से सिरमौर जिला के सैनधार क्षेत्र के आराध्य देव गणेश मंदिर कोटला में गत आठ वर्षों से गणेश उत्सव का आयोजन गणेश मंदिर भौज कमेटी कोटला मोलर द्वारा किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कमेटी के प्रधान अर्जुन ठाकुर व मंदिर के पुजारी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस दौरान दो दिनों तक गणेश मंदिर कोटला में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। 19 सितंबर को गणेश जन्मोत्सव के कार्यक्रम के तहत प्रात: आठ बजे अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मंदिर के पुजारी रामेश्वर शर्मा अखंड रामायण पाठ करेंगे। दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए मंदिर में पूजा अर्चना की व्यवस्था होगी।

मंदिर कैंपस में दिन भर भजन कीर्तन का आयोजन होगा। 19 सितंबर को ही सायं मंदिर में विशाल भंडारे के बाद झांकियां व जागरण होगा। जागरण रात भर चलेगा। झांकियों की टीमें व जागरण टीम विशेष रूप से नाहन व बाहर से आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि रात भर मंदिर में जागरण होगा। मंदिर के पुजारी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर को प्रात: 11 बजे पूर्णाहुति होगी। पूर्णाहुति के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

गणेश मंदिर भौज कमेटी कोटला मोलर के प्रधान अर्जुन ठाकुर व मंदिर के पुजारी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस बार 19 व 20 सितंबर का विशाल भंडारा श्रद्धालु कामटा पधोग निवासी दो परिवार ओम प्रकाश ठाकुर व जगदेव ठाकुर द्वारा किया जाएगा। गौर हो कि कोटला स्थित गणेश मंदिर आसपास की छह पंचायतों के अलावा तमाम क्षेत्र के आराध्य देवता के मंदिर के रूप में विख्यात है। भगवान गणेश के उत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है तथा मंदिर कमेटी के सहयोग के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]