Loading...

गद्दी छोड़’ अभियान पहले दिन धराशाई! बिंदल का विस्फोटक आरोप

Shailesh Saini 9 Oct 2025 Edited 9 Oct 1 min read

बोले जो सरकार खुद ‘वोटों पर डाका’ डालकर बनी, उसे जनता ने दिखाया आईना

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर आज सीधे वोट चोरी और तानाशाही का आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया।

बिंदल ने दावा किया कि राहुल गांधी के फार्मूले पर हिमाचल में शुरू किया गया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ पब्लिसिटी अभियान पहले ही दिन पूरी तरह फ्लॉप हो गया, क्योंकि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के झूठे षड्यंत्रों और गारंटियों को भांप लिया और उन्हें कैमोफ्लेज करने की कोशिश विफल कर दी।

डॉ. बिंदल ने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी यह भूल गई कि मंत्री, विधायक और खुद मुख्यमंत्री की गद्दी 2022 में वोट चोरी के कारण मिली है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि वोटों पर डाका डालने वाली यही सरकार अब तानाशाही की प्रशासन चला रही है।

बिंदल ने कहा, “आज प्रदेश में जो भी हक की आवाज बुलंद करता है, उसके खिलाफ रंगीन मामले दर्ज करना इस सरकार का अभ्यास बन गया है। उन्होंने आपदा के कष्ट में आवाज उठाने, तनख्वाह या सैलरी बढ़ोतरी मांगने वालों को प्रताड़ित करने, ट्रांसफर करने या मुकदमा दर्ज करने को सरकार का दमनकारी हथियार बताया।

बिंदल ने स्कूल के बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को ‘बोखलाहट’ का चरम बताते हुए कहा कि यह साबित करता है कि सरकार के पैर उखड़ गए हैं और परिस्थितियों पर उनका नियंत्रण खत्म हो चुका है।

बिंदल ने सरकार की गारंटियों को झूठा बताते हुए कहा कि 1 लाख सरकारी नौकरी और 28 लाख बहनों को ₹1500 प्रति महीना देने के वादे को पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं, बेरोजगारों और किसानों के अधिकारों पर डाका डाला गया है, जिसके चलते यह सरकार आज बैकफुट पर है। प्रदेश अध्यक्ष ने सुक्खू सरकार को प्रदेश में रही आज तक की सब सरकारों में सबसे ज्यादा निकम्मी और नाकाम साबित हुई सरकार करार दिया।

उन्होंने कटाक्ष किया कि आपदा के समय जब पूरा प्रदेश त्राही-त्राहि कर रहा था, तब जनता त्रस्त थी और सरकार मस्त थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल का मंत्रिमंडल शत प्रतिशत फेल हुआ है।

बिंदल ने सिरमौर से हिमुडा दफ्तर शिफ्ट होने का मुद्दा उठाते वह कहा कि यह दफ्तर न केवल बंद हुआ है बल्कि विभाग के मंत्री इस कार्यालय को अपने जिला में ले गए। उन्होंने हिमुडा के दफ्तर के बंद होने पर सिरमौर के मंत्री और कांग्रेसी विधायक पर ही इसमें मिली भगत का आरोप लगाया।

प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित जिला भाजपा के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।