HNN/ कुल्लू
कुल्लू के भुंतर में एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान कार 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा हादसे में 3 अन्य जख्मी हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार होकर 4 लोग कही जा रहे थे। इसी दौरान सोंडाधार के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य शुरू किया गया तथा सभी को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां श्याम नगर निवासी राजू राम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि राज ठाकुर, सूरमा व साक्षी घायल हुए है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





