लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गुप्त नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

SAPNA THAKUR | 22 जनवरी 2023 at 3:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

आज से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बात अगर शक्तिपीठ श्री नैना देवी की करे तो गुप्त नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां माथा टेकने पहुंचे हैं।

सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था जो कि देर रात तक जारी रहेगा। श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी के आने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद वह मां के दर पर नमस्तक हो रहे हैं। हिमाचल ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त करने यहां पहुंचे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि आज से माघ महीने की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में नवरात्रि को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में नैना देवी मंदिर में भी आज माँ की आरती और मंत्र उच्चारण के साथ गुप्त नवरात्रों की शुरुआत हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]