लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गुरु नगरी पांवटा साहिब में कार सेवा शुरू, 4 राज्यों से पहुंची संगत

Ankita | 12 फ़रवरी 2023 at 7:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा साहिब

सिरमौर के उपमंडल गुरु नगरी पांवटा साहिब में आज कार सेवा शुरू हो गई है । कार सेवा में हिस्सा लेने के लिए साथ लगते 4 राज्यों से सैकड़ों की संख्या में संगत पहुंची। प्रथम चरण में पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गुरुद्वारा पांवटा साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा लगातार यहां पहुंचने वाली संगतों की सुविधाओं के लिए कार्य की जा रहे हैं।

इस निर्माण कार्य के दौरान संगतों की सुविधा के लिए दो मंजिला सराय, पार्किंग, जोड़ा घर, लाइबरैरि व कार्यालय आदि का निर्माण किया जा रहा है। कार सेवा के मुख्य सेवादार बाबा कश्मीरा सिंह ने बताया कि पांवटा साहिब सिख गुरुओ की धरती है और यहां से लोगों की आस्था है जुड़ी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चरण इस धरती पर पड़े थे और काफी समय तक पांवटा साहिब में रुके रहे। उन्होंने कहा कि देश के अलग अलग हिस्सों से यहां पर संगत पहुंचती है और यमुना नदी के किनारे स्थित इस तीर्थ स्थल पर पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त करते है।

उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य के दौरान यहां कई सुविधाएं जुटाई जा रही है और कार सेवा में पहले दिन करीब 4 राज्यों की संगत यहां पर पहुंची है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर जगबीर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का प्रयास है कि संगतों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं जुटाई जा सके।

उन्होंने कहा कि यहां पहले से ही कई सुविधाएं मौजूद है जिसमें मुख्य रुप से सराय का निर्माण किया गया है जो पूरी तरह वातानुकूलित है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]