Loading...

गुरू श्री गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नाहन में निकाला नगर कीर्तन

PARUL • 17 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

दसवें गुरू श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 357वें महान प्रकाशोत्सव पर बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसकी अगुवाई पंच प्यारों ने की। इस दौरान साथ चल रही संगत ने गुरू जी के जयकारे लगाए। चुस्त युवा गतका दल, रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चे और बैंड की टीम आकर्षण का केंद्र रही।

नगर कीर्तन शाम 5:20 बजे गुरूद्वारा साहिब से शुरू हुआ। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरा। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं को गतका टीम ने हतप्रभ किया। नन्हें सदस्यों की चपलता और चुस्ती देख श्रद्धालु भी हैरान दिखे। कीर्तन में संगतें अलग टीमों में गुरु जी का गुणगान करती रहीं।

इससे पहले सुबह के समय गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के आयोजन के साथ दिन के समय चौगान मैदान में अटूट लंगर भी बरता गया। जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।