HNN / बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों आगजनी की घटनाएं निरंतर पेश आ रही है। मामला जिला बिलासपुर के झंडुता विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर गांव का है। यहां एक महिला आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार निर्मला अपने पति के साथ खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि उसकी गौशाला से धुआं उठ रहा है। इसके बाद दोनों तुरंत गौशाला की ओर गए और पशुओं को बाहर निकालने लगे। इस दौरान महिला आग की लपटों में घिर गई, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस अग्निकांड से जहां महिला की मौत हो गई है तो वहीं पीड़ित परिवार को पांच लाख का नुक्सान भी हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





