HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके तहत प्रवेश प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बीए और बीकॉम में 15 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं।
प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को शाम 5 बजे तक मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही बीए, बीकॉम के दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थी भी 15 जुलाई तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फीस जमा करवा कर दाखिला ले सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इच्छुक अभ्यर्थी दाखिला फॉर्म महाविद्यालय के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय की विवरण पत्रिका वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01972-298045 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





