लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घर की छत पर टहल रहे युवक को लगा करंट, मौत

SAPNA THAKUR | 5 जून 2022 at 10:04 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

नगर पंचायत तलाई में एक युवक मकान की छत पर टहल रहा था कि तभी उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा। जिसके बाद परिजनों द्वारा युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं युवक की मौत के बाद से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्रशासन की तरफ से भी पीड़ित परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10000 रुपए की नकदी प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुनाझाड़ी मंदिर के पास दुकान चलाने वाला पंकज कुमार पुत्र रामदास निवासी तलाई मकान की छत पर टहल रहा था। इस दौरान अचानक ही वह मकान के ऊपर से गुजर रही 11केवी एचटी लाइन की चपेट में आ गया जिस कारण उसे करंट का जोरदार झटका लगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

करंट का झटका लगने के साथ ही वह नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया। परिजनों ने जब युवक को बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो वह उसे बड़सर अस्पताल ले गए। परंतु जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]