HNN / ऊना
मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान रविवार को पंजाब से 1 श्रद्धालु 3 किलोमीटर तक दंडवत होते हुए मां का धन्यवाद करने दरबार पहुंचा। श्रद्धालु ने बताया कि उनकी शादी को 4 साल हो गए हैं लेकिन उसके बाद भी उन्हें कोई बच्चा नहीं था।
उन्हें किसी ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। इसके बाद श्रद्धालु ने भी मां से मन्नत मांगी और उसके घर में एक सुंदर कन्या ने जन्म लिया। बेटी के पैदा होने के बाद श्रद्धालु मां के दरबार में धन्यवाद करने पहुंचा। रविवार को मां के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4:00 बजे खोल दिए गए थे। भरी गर्मी में भी श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगे रहे और अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





