HNN/ सोलन
पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा एक परिवार से मारपीट की गई है। इतना ही नहीं परिवार के सदस्यों को आरोपियों द्वारा धमकी भी दी गई तथा तोड़फोड़ भी की गई है। लिहाजा गौरव पुत्र अनिल कुमार निवासी ढाकों डाकघर नौणी तहसील व थाना सोलन ने इस बाबत पुलिस थाना परवाणू में शिकायत दर्ज करवाई है।
तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई है। गौरव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रात के समय जब वह घर में था तो चाचा सुनील, चाची सोनिया, बुआ संगीता, अर्जुन व जासमीन ने घर में आकर पिता अनिल, माता अनु व मेरे साथ मारपीट की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पिटाई करने के बाद बाहर से दरवाजा बंद कर खिड़की का शीशा तोड़ गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उन्हें धमकियां भी दी तथा गाली-गलौज भी की। लिहाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्यवाही की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





