HNN / पांवटा
जिला सिरमौर पुलिस लगातार अवैध शराब और नशे का कारोबार करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। एक बार फिर पुलिस ने अवैध शराब मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार शनिवार को पांवटा पुलिस शाम के समय गांव बेहड़ेवाला में गश्त पर मौजूद थी।
इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध शराब बनाने और बेचने का धंधा करता है। इस सूचना के बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह निवासी गांव बेहडे वाला के घर पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर परिवार के सभी लोग घबरा गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक कमरे से 20 लीटर कशीदशुदा शराब और 12 बोतल देसी शराब ( फॉर सेल इन हरियाणा) बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध पांवटा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





