Loading...

घुमारवीं को मिली एमआरआई की बड़ी सौगात, अब जांच के लिए नहीं जाना पड़ेग बाहर

Shailesh Saini 1 Jan 2026 Edited 14 Mar 1 min read

राजेश धर्माणी ने रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एमआरआई सुविधा का किया शुभारंभ

बिलासपुर

घुमारवीं क्षेत्र के लोगों को अब एमआरआई जांच के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं स्थित रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं जैसे क्षेत्र में एमआरआई सुविधा की शुरुआत स्थानीय जनता के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों की जांच अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों का समय, धन और असुविधा तीनों कम होंगी।

उन्होंने कहा कि इससे सटीक और समय पर जांच से उपचार की प्रक्रिया भी बेहतर होगी।मंत्री ने रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा शुरू की गई इस सुविधा की सराहना की।

उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र द्वारा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि नई एमआरआई मशीन आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। इससे जांच अधिक सटीक, तेज और सुरक्षित होगी। यह सुविधा विभिन्न जटिल रोगों के निदान में सहायक सिद्ध होगी।

प्रबंधन ने यह भी बताया कि एमआरआई जांच को किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।एमआरआई सुविधा के शुरू होने से बिलासपुर जिला सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।

अब जांच के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।कार्यक्रम में चिकित्सक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।