लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चंडी में राजकीय महाविद्यालय व पट्टा महलोग में लोक निर्माण विभाग का मंडल खोलने की घोषणा

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 3:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला की दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चंडी में लगभग 98 करोड़ रुपए की 16 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान दून विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 41.71 करोड़ रुपए की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। इनमें चंडी क्षेत्र के लिए बालद खड्ड से 21.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना का उद्घाटन, 2.69 करोड़ रुपये से पेयजल योजना कैंथा चंडियार के संवर्द्धन, 1.38 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबा हरिपुर, खेरनवाला में 1.10 करोड़ रुपये से निर्मित पुल, बगवाला बरसेन में 95 लाख रुपये से निर्मित पुल, 6.06 करोड़ रुपये लागत की गम्बर पुल-मरहेटा सड़क एवं पुल तथा 7.84 करोड़ रुपये लागत के 33 के.वी. विद्युत उप केन्द्र गोयला का लोकार्पण शामिल है।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 55.82 करोड़ रुपए की 9 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें 1.46 करोड़ रुपये लागत से जल शक्ति अनुभाग पट्टा में विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधार कार्यो, गम्बर खड्ड से 2.19 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना बड़ोटा, जल शक्ति उपमण्डल चंडी में 6.88 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्त्रोतों के सुदृढ़ीकरण, 1.92 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली जिला फॉरेंसिक इकाई बद्दी, 26.82 करोड़ रुपये से पट्टा गोयला चंडी सड़क के उन्नयन कार्य, 12.43 करोड़ रुपये लागत से पट्टा-घरेड़ सड़क के उन्नयन कार्य, काटल की नाली-चंडी घ्याण सड़क पर 2.17 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पुल, 1.40 करोड़ रुपये लागत के खरोटा पुल तथा ठकराना में 55 लाख रुपये से निर्मित होने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास शामिल है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जय राम ठाकुर ने चंडी मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने समस्त प्रदेश का सर्वांगीण एवं एक समान विकास सुनिश्चित किया है। विशेषतौर पर भौगोलिक दृष्टि से कठिन एवं पिछड़े क्षेत्रों तक विकास की गति को तीव्र किया है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में भी वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक लगभग 400 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए जा चुके हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चंडी में राजकीय महाविद्यालय खोलने, पट्टा महलोग में लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय खोलने, उपतहसील कृष्णगढ़ का दर्जा बढ़ाकर तहसील में स्तरोन्नत करने, जाड़ला में आयुर्वेदिक औषधालय व शेरला में पशु औषधालय खोलने की भी घोषणा की।

इसके अतिरिक्त साई में पशु औषधालय का दर्जा बढ़ाकर पशु अस्पताल करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला घ्याण को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च पाठशाला भटोली कलां को स्तरोन्नत कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनाने तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कृष्णगढ़ (कुठाड़) में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरम्भ करने की भी घोषणा की। उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पट्टा में फिटर ट्रेड आरम्भ करने की भी घोषणा की।

उन्होंने ग्राम पंचायत ढकरयाणा और ग्राम पंचायत मंडेसर में नए अलग पटवार वृत्त खोलने तथा गांव बेहमंडी, अलेटा, अम्बका, जसुआना, बेहक्नेता और माजरी को पटवार वृत्त कौंडी से हटाकर पटवार वृत्त कंडोल में शामिल करने और ग्राम पंचायत जगजीत नगर के शासल गांव को भावगुढ़ी पटवार वृत्त से निकालकर जगजीत नगर पटवार वृत्त में शामिल करने की भी घोषणा की। इससे पूर्व, स्थानीय लोगों ने चंडी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। विभिन्न संगठनों व संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]