Loading...

चंबा में स्कूल प्रभारी और शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

NEHA • 18 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांधा में स्कूल प्रभारी, टीजीटी (कला) और प्रवक्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से यह कार्रवाई की गई है, जब सोमवार को औचक निरीक्षण में ये शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। स्कूल में सफाई व्यवस्था भी बेहतर नहीं पाई गई।

स्कूल से गायब रहने का कारण इन शिक्षकों को सात दिन के भीतर बताना होगा। अगर जवाब संतुष्टि भरा नहीं होगा, तो विभाग की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई विभाग को मिली शिकायतों के आधार पर की गई है।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा भाग सिंह चौहान ने बताया कि नोटिस जारी कर शिक्षकों से जवाब मांगा गया है। विभाग शिक्षकों की अनुपस्थिति और स्कूल की सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर है और आवश्यक कार्रवाई करेगा।