Loading...

चंबा में 16 से 27 सितंबर तक होंगे ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की फिटनेस जांच

By PARUL Published: 1 Sep 2024, 4:15 PM | Updated: 1 Sep 2024, 4:15 PM 1 min read

HNN/चंबा

चंबा जिले में 16 से 27 सितंबर तक वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। आरटीओ चंबा के तहत 16 व 27 सितंबर को वाहनों की फिटनेस जांच तथा 17 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। आरएलए चंबा के तहत 18 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

आरएलए भरमौर के तहत 26 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए चुवाड़ी के तहत 20 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए तीसा के तहत 25 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी।

आरएलए सलूनी के तहत 19 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए बनीखेत के तहत 24 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। सभी स्थानों पर निर्धारित तिथियों में शाम 4:00 बजे तक वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। जारी किए गया शेड्यूल आयुक्त परिवहन अथवा आरटीओ चंबा द्वारा प्रशासनिक या अन्य कारणों से बदला जा सकता है।

Tags: