HNN / मंडी
हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के बावजूद भी मामले निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें कि जिला मंडी में पुलिस ने चरस व चिट्टे के साथ तीन युवकों को धर दबोचा है। पहले मामले में पुलिस की टीम भ्यूली पुल के समीप मौजूद थीं। यहां पुलिस
सभी वाहनों की तलाशी ले रही थी।
इस दौरान टैक्सी सवार दो युवकों के पास से 2 किलो 254 ग्राम चरस बरामद हुई। यह टैक्सी कसोल से चंडीगढ़ जा रही थी। आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय देवारूप बनर्जी निवासी कोलकाता और 26 वर्षीय देवमाल्या भट्टाचार्य निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। दूसरा मामला मंडी बस स्टैंड का है जहां पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक के पास से 2.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
युवक की पहचान 23 वर्षीय हेमचंद्र निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से नशे की खेप को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





