Loading...

चलौंठी क्षेत्र में 25 वर्षीय नवविवाहित महिला ने की आत्म*हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 27 Sep 2025 • 1 Min Read

राजधानी शिमला के चलौंठी क्षेत्र में नवविवाहित महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

शिमला

फंदा लगाकर की आत्महत्या
मृतका की पहचान 25 वर्षीय निशा पत्नी अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार उसने गुरुवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के तुरंत बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया।

सुसाइड नोट नहीं मिला
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच की जा रही है।

परिजनों की ओर से शिकायत नहीं
संजौली थाना प्रभारी के अनुसार न तो परिजनों और न ही मायके वालों ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आत्महत्या के सभी संभावित कारणों की गहन जांच कर रही है।