लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चार भाइयों का तीन मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, सब कुछ जलकर राख

SAPNA THAKUR | 2 फ़रवरी 2022 at 12:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में भुंतर के अंतर्गत गांव चौहकी (रियालधा) में चार भाइयों का तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि मकान में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है परंतु इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

वही गनीमत यह रही कि जिस समय अग्नि कांड हुआ उस वक्त परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार भाइयों गुलाब सिंह, ओम नाथ, पूर्ण चंद और मुरारी लाल पुत्र दुर्गा सिंह के लकड़ी से बने संयुक्त मकान में आग लग गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ग्रामीणों ने जब आग की लपटे उठती हुई देखी तो इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परंतु तीन मंजिला यह मकान लकड़ी का होने के कारण 12 कमरे राख के ढेर में तब्दील हो गए। पीड़ित परिवार को 50 लाख का नुक्सान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]