लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चालू वित्तीय वर्ष मे जून 2024 तक 36296 किसान क्रेडिट कार्ड जारी- डा0 निधी पटेल

NEHA | 23 सितंबर 2024 at 9:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

वर्ष 2024-25 की वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत जून 2024 तक के परिणामों तथा उपलब्धियों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीसी डॉ. निधि पटेल ने की। बैठक में जिले में कार्यरत सभी बैंकों द्वारा क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अन्तर्गत हुई प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना चालू वित्त वर्ष के अंतर्गत जून 2024 तक के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों की समीक्षा की गई।


उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के ऋण वितरण में बैंकों का वार्षिक ऋण योजना चालू वित्त वर्ष में 1 अप्रैल, 2024 से 30 जून 2024 तक का लक्ष्य 345.17 करोड़ रुपये था, जिसे तिमाही के अंत तक बैंकों ने 527.02 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके 152.69 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बतया कि प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में बैंकों ने 123.74 प्रतिशत की दर से तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 414.92 प्रतिशत की दर से लक्ष्यों की प्राप्ति की है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में 132.19 करोड़ रुपये, सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्यमों में 233.30 करोड़ रुपये तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 19.16 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए है।

उन्होंने बताया कि बैंको ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत लगातार वृद्धि दर्ज की है तथा चालू वित्तीय वर्ष मे जून 2024 के अंत तक कुल 36296 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं। उन्होने बैंको से आशा जताई कि वे जिले के आर्थिक विकास में अपने दायित्वों को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा ऋण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को उपलब्ध करवाएं व लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में सहयोग करें। उन्हांेने समस्त बैंको को ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए ऋण की सम्भावना को तलासने के लिए कहा।


अग्रणी जिला प्रबंधक यूको बैंक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि ऋण जमा अनुपात जनधन से जन सुरक्षा अभियान प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना इत्यादि पर विस्तृत रूप से जानकारी दी । उन्होेने बताया कि जिले में चालू वितीय वर्ष में 30 जून तक कुल व्यवसाय 11827.56 करोड़ रुपये हो गया है।


इस मौके पर एलडीओ, आरबीआई शिमला राहुल जोशी, डीडीएम नाबार्ड नरेश कुमार, वित्तीय साक्षरता सलाहकार बी.डी. सांख्यान,  समस्त अधिकारी, तथा समस्त बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]