लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 3 दिनों में चढ़ा 25.98 लाख का चढ़ावा

SAPNA THAKUR | 23 नवंबर 2022 at 1:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में वीकेंड ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी श्रद्धालु मां के दर पर शीश नवाने पहुंच रहे हैं। इन दिनों रोजाना हजारों की तादाद में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं और परिवार की खुशहाली के लिए सुख समृद्धि की कामना भी कर रहे हैं। श्रद्धालु यहां पहुंचकर दिल खोलकर चढ़ावा भी माँ के चरणों में अर्पित कर रहे हैं।

वही चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते दुकानदारों का कारोबार भी अच्छा चला हुआ है। बता दें, रविवार को जहां 15 से 20000 के लगभग श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए तो वही सोमवार और मंगलवार को भी भारी संख्या में श्रद्धालु यहां मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान मंगलवार को 10 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा अर्चना की। इतना ही नहीं 3 दिनों में 25 लाख 98 हजार 191 रुपए का चढ़ावा भक्तों ने भेंट स्वरूप मां के चरणों में अर्पित किया है। शनिवार को 8 लाख 80 हजार 296, रविवार को 10 लाख 39 हजार 930 तथा सोमवार को 6 लाख 77 हजार 965 रुपए श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]