लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 65 हजार ने किए दर्शन

SAPNA THAKUR | 16 अप्रैल 2022 at 12:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दरबार पर शीश नवाया और सुख समृद्धि की कामना की। चैत्र नवरात्र मेले समाप्त होने के बाद भी मां के दर पर श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। बीते 2 दिन में तकरीबन 65 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचकर माथा टेका।

भीषण गर्मी के बावजूद भी श्रद्धालु सुबह से शाम तक लाइनों में खड़े रहे और अपनी बारी आने पर दर्शनों को मां के दरबार में पहुंचे। इस दौरान पुलिस सहित होमगार्ड जवान भी सारा दिन मोर्चा संभालते हुए नजर आए। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]