HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की आमद लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु रोजाना मां के दरबार पर हाजरी लगाने पहुंच रहे हैं। पिछले 3 दिनों की बात करें तो इस दौरान जहां हज़ारों श्रद्धालु मां के दरबार पर माथा टेकने पहुंचे।
तो वहीं इस दौरान भक्तों ने 41 लाख रुपये की नकदी चढ़ावे के रूप में मां के चरणों में भेंट की। उधर, सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ी है। कहा कि मन्दिर न्यास को तीन दिनों में 41 लाख 98 हजार रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





