HNN/ ऊना
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में 3 किलो 65 ग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया गया है। रविवार को पंजाब निवासी परिवार चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने पहुंचा था। इस दौरान मां के चरणों में परिवार ने उक्त चांदी का छत्र चढ़ाया जिसकी कीमत दो लाख के करीब है।
उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि पंजाब निवासी परिवार ने चिंतपूर्णी मंदिर में गुप्त दान किया है। बताया कि इस दौरान 3 किलो 65 ग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया है। उन्होंने बताया कि रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





