चिंतपूर्णी मंदिर में होगा तीन दिवसीय मेले का आयोजन, 24 घंटे खुला रहेगा दरबार
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा अभी से ही तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। बड़ी बात यह है कि इन तीन दिवसीय मेलों के दौरान मां का दरबार चौबीसों घंटे खुला रहेगा। नव वर्ष 2023 के उपलक्ष में चिंतपूर्णी मंदिर में यह तीन दिवसीय मेलों का आयोजन होने जा रहा है।
एडीसी ऊना अमित शर्मा ने बताया कि 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक 3 दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक 24 घंटे माता का दरबार खुला रहेगा। रात को सफाई के लिए कुछ समय के लिए मंदिर बन्द किया जाएगा। वहीं मेले क दौरान धारा 144 रहेगी और डीजे चलाने, आतिशबाजी करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।