HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रही और श्रद्धालुओं द्वारा अपनी बारी आने पर मां के दरबार में शीश नवा कर आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान तकरीबन 30 हजार के करीब श्रद्धालु मां के दर पर नमस्तक हुए।
बता दें कि चिंतपूर्णी मां के प्रति लाखों श्रद्धालुओं की आस्था है यही कारण है कि हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु मां के दरबार पर हाजरी लगाने पहुंचते हैं। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां मां का आशीर्वाद लेते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां मंदिर प्रशासन द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





