चिंतपूर्णी मन्दिर के प्रवेश द्वार की दीवार अब चांदी से होगी सुसज्जित
HNN / ऊना
जिला ऊना स्थित चिंतपूर्णी मंदिर के प्रवेश द्वार की दीवारे अब चांदी से चमकती नज़र आएगी। जी हां, मंदिर के प्रवेश द्वार की दीवार के ऊपर अब चांदी लगवाई जाएगी। जालंधर के श्रद्धालु रमेश अग्रवाल की ओर से दान स्वरूप चिंतपूर्णी मंदिर में चांदी लगाने का कार्य किया जाएगा।
बता दें कि मंदिर की दीवार पर 5 किलो चांदी लगाने के लिए 30,0000 रूपये खर्च किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इससे पहले भी मां के भक्त रमेश अग्रवाल मंदिर के प्रवेश द्वार पर बने दरवाजे पर चांदी और सोना लगवाने का काम करवा चुके हैं। ऐसे में वह अब प्रवेश द्वार की दीवार के ऊपर चांदी लगवाना चाहते है।
गौरतलब है कि चिंतपूर्णी मंदिर में मां के भक्त धन राशि के साथ सोना-चांदी मां को दिल खोलकर चढ़ा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ श्रद्धालु तो मन्नत पूरी होने के बाद मां को चांदी का छत्र, कार आदि भेंट कर रहे हैं।