HNN / ऊना
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को मां के भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह पांच बजे मंदिर खुलने के साथ ही माता रानी के दर्शनों को भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी और सुबह आठ बजे ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं जो कि मेन बाजार को भी पार कर मोगा सरायं तक जा पहुंची।
ऐसे में पुलिस कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रित करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ज्यादा भीड़ होने के चलते काफी श्रद्धालु परेशान भी नजर आए। इतना ही नही मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए कतार में बीच में घुसने पर श्रद्धालुओं में बहसबाजी भी हुई। उधर, सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





