लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिंतपूर्णी में शॉर्ट कट तरीके से करवाए जा रहे मां के दर्शन

PRIYANKA THAKUR | 10 मार्च 2022 at 1:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बाहर लग रही लम्बी-लम्बी कतारे, छोटे बच्चे भी शामिल

HNN / ऊना

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में इन दिनों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए यहां पहुंच रहे हैं। बता दे कि सुबह से ही मां के दरबार में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती है जो दोपहर बाद तक जारी रहती है। वही कुछ श्रद्धालु शॉर्टकट तरीके से मां के दर्शन कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार सुबह से दिन तक लंबी-लंबी कतारों में लगे श्रद्धालुओं का कहना है कि वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ लाइनों में लगकर मां के दर्शनों के लिए घंटों इंतजार करते हैं। लेकिन कुछ श्रद्धालु शॉर्टकट तरीके से मां के दर्शन कर रहे हैं। जब उन्हें अंदर जाने से श्रद्धालुओं द्वारा रोका जाता है तो वह आनाकानी करते हैं और वहां खड़े पुलिस के जवान उन्हें चुप करा देते हैं।

ऐसे में शॉर्टकट तरीके से अंदर जा रहे श्रद्धालुओं की वजह से उन्हें दो-तीन घंटों तक बाहर रुक कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। वही, सुबह से लेकर दोपहर तक छोटे बच्चो को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]