HNN/ ऊना
विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मेले में आए एक श्रद्धालु की गुम हुई सोने की अंगूठी मिल गई है। सोने की अंगूठी के गुम होने की सूचना जैसे ही होमगार्ड के जवानों को मिली तो उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए अंगूठी की खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान कड़ी मशक्कत कर होमगार्ड के जवान कृष्ण कुमार ने सोने की अंगूठी को ढूंढ निकाला जिसकी कीमत हजारों में है।
बता दें कि इन दिनों चिंतपूर्णी मंदिर में नववर्ष के मेले चले हुए हैं। ऐसे में मां के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ पहुंच रहे हैं। पंजाब के मानसा जिले से भी श्रद्धालु लक्ष्मण दास माँ का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। यहाँ अचानक ही उनकी सोने की अंगूठी गुम हो गई। जिसके बाद उन्होंने मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के कंट्रोल रूम को इस बाबत अवगत करवाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लिहाज़ा होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालु की अंगूठी ढूंढना शुरू कर दी जोकि काफी मशक्कत के बाद बरामद कर ली गई। लक्ष्मण दास ने बताया कि उनकी 20 हजार रुपए की कीमत की सोने की अंगूठी गुम हो गई थी जोकि होमगार्ड ने जवान ने उन्हें ढूंढ कर वापिस की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह होमगार्ड जवान सहित मंदिर न्यास का आभार प्रकट करते है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





