चंबा
सरकार की आत्मा परियोजना के तहत हल्दी खरीद प्रक्रिया आरंभ, पहले दिन 12 क्विंटल हल्दी खरीदी गई
प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा
जिला चंबा के उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में प्राकृतिक खेती से तैयार की गई हल्दी की खरीद प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो गई है। पहले दिन क्षेत्र के पांच किसानों से कुल 12 क्विंटल हल्दी खरीदी गई। यह जानकारी आत्मा परियोजना चंबा के निदेशक डॉ. ज्योति रंजन कालिया ने दी। किसानों को इसके लिए 90 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
केवल प्रमाणित प्राकृतिक किसानों से होगी खरीद
डॉ. कालिया ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हल्दी के लिए 90 रुपए प्रति किलो न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। यह खरीद प्रक्रिया 22 से 25 मई तक चुवाड़ी कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वे किसान जो पिछले एक वर्ष या उससे अधिक समय से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और सितारा प्रमाणित हैं, उन्हीं से हल्दी खरीदी जा रही है।
हल्दी का उपयोग प्रोसेसिंग और प्रदर्शन प्लांट के लिए
खरीदी गई हल्दी का लगभग आधा हिस्सा एफपीसी कंपनी भवारना को प्रोसेसिंग के लिए भेजा जाएगा, जो जायका प्रोजेक्ट के तहत कार्य कर रही है। बाकी हिस्सा जिले के अन्य हिस्सों में प्राकृतिक खेती के किसानों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शन प्लांट्स में उपयोग किया जाएगा।
जानकारी के लिए इन अधिकारियों से करें संपर्क
प्राकृतिक खेती या फसल बिक्री से संबंधित जानकारी के लिए किसान खंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) या सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम में अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ सन्नी पटियाल, आत्मा उप परियोजना निदेशक महिमा घाबरू और खंड तकनीकी प्रबंधक नवनीत द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group