HNN/ शिमला
समुद्र तल से 11,965 फीट की ऊंचाई पर स्थित जिला सिरमौर की सबसे ऊँची चोटी चूड़धार में बर्फबारी के बाद काफी ठंड बढ़ गई है और तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि 1-2 दिनों से क्षेत्र में धूप खिल रही है बावजूद इसके लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। यहां रात को पाले की मोटी परत जम रही है।
चूड़धार के लिए उजाला खड्ड से आने वाली उठाऊ पेयजल योजना के पाइप जाम हो गए हैं। चूड़धार की पवित्र बावडिय़ां भी पिछले तीन दिन से पूरी तरह जाम हो गई हैं। उधर, चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि दो दिन हुई बर्फबारी के बाद पेयजल योजनाएं पाला जमने का कारण जाम हो गई हैं। इस कारण चूड़धार में पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई है।

