लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चोरी-छिपे श्रीखंड यात्रा पर गए तो होगी कार्यवाही, हर साल जान गवाते हैं श्रद्धालु

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 2:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में अब बिना अनुमति के श्रीखंड यात्रा पर जाने वालों की खैर नहीं है। जी हां हर साल कई श्रद्धालु बिना अनुमति के श्रीखंड यात्रा पर निकल जाते हैं और अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। इसी के चलते प्रशासन ने भी अब कड़ा रुख अपना लिया है और श्रीखंड यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित पर्यटकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने कहा कि प्रशासन की मनाही के बावजूद भी हर साल कई श्रद्धालु और पर्यटक श्रीखंड यात्रा पर निकल जाते हैं। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की कमी के चलते इस 35 किलोमीटर की यात्रा पर हर साल कई लोग अपनी जान गवां बैठते हैं। इतना ही नहीं श्रीखंड यात्रा पर निकले कुछ लोग लापता हो जाते हैं जिन्हें ढूंढने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ऐसे में अब ऐसे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी जो प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनुमति के बिना श्रीखंड यात्रा पर न जाएं। कहा कि प्रशासन की ओर से चेक पोस्ट स्थापित करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जल्द ही चेक पोस्ट स्थापित की जाएगी।

बता दें कि वर्ष 2011 से अब तक करीब श्रीखंड यात्रा पर 41 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 18570 फीट की उंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के दर्शन को हर वर्ष हजारों श्रद्धालु देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचते हैं। इस वर्ष भी श्रीखंड महादेव की यात्रा 15 जुलाई से शुरू होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]