लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चौकीमन्यार स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन

PRIYANKA THAKUR | 5 जून 2022 at 4:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रसायन विज्ञान प्रवक्ता अमिताभ गिल द्वारा संचालित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक रैली निकाली गई।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ एवं स्थानीय लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करना था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य सतपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संबंधी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के युग में हमारा वातावरण बेहद प्रदूषित होता जा रहा है, जो आने वाले समय के लिए बीमारियां, पानी की कमी और ऑक्सीजन की कम होती मात्रा हमारे लिए बेहद चुनौती भरी परिस्थितियां उत्पन्न कर सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अगर इन सब चीजों से हमें बचाव करना है तो पेड़ लगाना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हम प्रतिदिन एक पेड़ लगाएं, जिससे हम पर्यावरण को सुरक्षित कर रख सकें। इस प्रतियोगिता में ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम हाउस की विद्यार्थी आश्रिता (10+1), कनिष्का (10+1), ऊमा (9th) और दिव्या ( 10+2) ने प्रथम एवं कल्पना चावला हाउस के विद्यार्थी रुचिका (10+2) , समीक्षा (10+1), सिमरन(10th) एवं मनजीत (9th) द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर उप- प्रधानाचार्य वरिष्ठ प्रवक्ता अंग्रेजी कुलदीप कुमार, प्रवक्ता एवं विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]