Loading...

चौड़ा मैदान शिमला में आज कांग्रेस कुशासन के खिलाफ भाजपा का विशाल प्रदर्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 27 Mar 2025 • 1 Min Read

शिमला

राजीव बिंदल, श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थन के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं से भारी भागीदारी की अपील


कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल
प्रदेश में बढ़ते कथित माफियाराज और कांग्रेस सरकार के कुशासन के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिमला के चौड़ा मैदान में एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। यह प्रदर्शन भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ जनता की आवाज उठाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।


प्रदर्शन स्थल का हुआ पूर्व निरीक्षण
प्रदर्शन से एक दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने चौड़ा मैदान का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।


भाजपा का कार्यकर्ताओं को आह्वान
पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और माफियाराज के खिलाफ आवाज बुलंद करें। भाजपा का कहना है कि यह प्रदर्शन प्रदेश में सुशासन की स्थापना और जनहित की रक्षा के लिए आवश्यक कदम है।

Related Topics: