लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जनहित में खोली जाएगी उचित मूल्य की दुकानें- ब्रिजेन्द्र कुमार

PRIYANKA THAKUR | 2 अक्तूबर 2022 at 1:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेन्द्र कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कमेटी के तहत जिला बिलासपुर के विकास खण्ड झण्डूता की ग्राम पंचायत नखलेडा के गांव लुरहाड़- बजौरा (वार्ड न.- 3) व ग्रामपंचायत सलवाड के गांव मल्होट (वार्ड न.- 9), विकासखण्ड सदर की ग्राम पंचायत निहारखड वासला के गांव वासला (वार्ड न.-5), विकासखण्ड घुमारवीं की ग्राम पंचायत दकडी के चुवाडी वार्ड न.-1 तथा विकासखण्ड श्री नैना देवी जी की ग्राम पंचायत कौलावाला टोबा के झिण्डियां के वार्ड न.- 4 में नई उचित मूल्य की दुकानें जनहित में खोली जानी प्रस्तावित है।

उन्होने बताया कि इच्छुक आवेदक अपना आवेदन https:@@emerginghimachal-hp-gov-in@backoffice@site@login पर पोर्टल के अनुसार समस्त आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां सहित जिसमें दसवीं पास तथा उच्च शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र व सम्बन्धित वार्ड का प्रमाण पत्र जोकि सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव द्वारा जारी किया गया हो, वह होना अनिवार्य है। बीपीएल, ओबीसी, एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक के पीपीओ, बेरोजगारी प्रमाण पत्र व साईट मैप के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां तथा सार्वजनिक संस्थान व निकायों के पंजीकरण सम्बन्धित पूर्ण दस्तावेजो सहित 21 अक्तूबर तक आवेदन अपलोड कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जबकि उचित मुल्य की दुकानों के आबंटन के लिए पहली प्राथमिकता सार्वजनिक संस्थान व निकायों को वरीयता क्रमशः ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह , सहकारी सभा तथा महिलाओं के समूह को दी जाएगी तथा दूसरी प्राथमिकता, क्रमशः एकल महिला, विधवा, शारीरिक विकलांग, भूतपूर्व सैनिक व शिक्षित बेरोजगार जिनके घर से कोई भी सदस्य सरकारी नौकारी पर नहीं है। जबकि हि.प्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को तीसरी प्राथमिकता दी जाएगी। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]