जमटा नौणी पंचायत को विधायक ने दी लाखों की सौगात, बोले- क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध है सरकार
नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने दुर्गा अष्टमी मेले के समापन अवसर पर जमटा नौणी पंचायत को 35.5 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न भवनों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
नाहन
35.5 लाख की परियोजनाओं की सौगात
विधायक अजय सोलंकी ने पंचायत घर के ऊपर बने मल्टीपरपज हॉल (8 लाख), एससी बस्ती में सामुदायिक भवन (8 लाख), पंचायत भवन के साथ सीएससी भवन (7.5 लाख) और पटवार सर्किल भवन (12 लाख) जनता को समर्पित किए।
मेले का सांस्कृतिक और खेल महत्व
अजय सोलंकी ने कहा कि यह मेला केवल आयोजन नहीं बल्कि आस्था, संस्कृति और खेल भावना का संगम है। उन्होंने मेला कमेटी को युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयासों और कबड्डी जैसे खेलों को मंच देने के लिए बधाई दी।
सरकार की वचनबद्धता
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर पंचायत में विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से हो रहे हैं। हाल ही में आई भारी बरसात से हुए नुकसान के टेंपरेरी रेस्टोरेशन का काम युद्ध स्तर पर जारी है और हर प्रभावित परिवार को सरकार से उचित सहायता मिलेगी।
कबड्डी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेला कमेटी अध्यक्ष जगदीश पुंडीर ने बताया कि कबड्डी चैंपियनशिप में 18 टीमों ने भाग लिया। विजेता को ₹51,000 और उपविजेता को ₹21,000 का नकद इनाम दिया गया। समापन समारोह में कलाकार दिलीप सिरमौरी की नाटियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विशेष अतिथि और अधिकारी मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सत्यराम चौहान, सड़क सुरक्षा क्लब अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, अधिशासी अभियंता आलोक जवनेजा और मेला कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
