HNN/ नाहन
जिला मुख्यालय नाहन से सटे जमटा में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय ओम प्रकाश, निवासी कत्याड़, तहसील नाहन के रूप में हुई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
पुलिस द्वारा नाहन मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह जमटा के पास कत्याड़ को जाने वाले रास्ते में उक्त व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब किसी ने व्यक्ति के शव को फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए और इस बाबत सूचना तुरंत सदर थाना नाहन को दी गई। सूचना मिलने के बाद टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई तथा मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया।
इस दौरान शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। यहां से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक चालक था और निजी गाड़ी चलाता था।
थाना प्रभारी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा आगामी जांच की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





