HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर के कोट कहलूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोलां गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में बीच बहस हो गई। देखते ही देखते बहस बाजी लड़ाई में तब्दील हो गई और कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जिसके चलते छह लोग घायल हो गए है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
शिकायत में डोलां गांव की एक महिला ने बताया है कि उनका काफी लंबे समय से गांव के ही एक परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चला हुआ है। देर शाम उस परिवार की एक महिला आई और झगड़ा करने लगी। महिला के दोनों बेटे भी कुल्हाड़ी लेकर वहां आ गए। एक बेटे ने उसके पति और दूसरे ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस बीच उस महिला ने भी कुल्हाड़ी उठाई और बीच बचाव कर रहे उसके बेटे पर वार कर दिए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इतने में गांव के लोग वहां पहुंचे और बीच बचाव करके उन्हें बचाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए आनंदपुर साहिब अस्पताल ले गए। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी एक महिला ने कुल्हाड़ी और डंडे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे और उसके दो बेटों को भी चोटें आई हैं। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





