लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जमीनी विवाद को लेकर पांवटा में दो पक्षों के बीच जमकर चले डंडे, क्रॉस एफआईआर दर्ज

PRIYANKA THAKUR | 2 जून 2022 at 4:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर डंडे-ईंटे चली। विवाद को बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता साधु दीन ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने भाई-भाभी और पत्नी के साथ अपने आंगन को पक्का करने के लिए पत्थर डाल रहे थे, इसी दौरान उनके चाचा के बेटे ने उनसे बहस बाजी और गाली गलौज की। इतना ही नहीं उसने उनके ऊपर पत्थर भी फेंके। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से इमरान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि ताया के लड़कों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है, जमीन मुश्तर के खाते की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जमीनी विवाद के चलते पंचायत में बैठक बुलाई गई थी। पंचायत में रास्ते के विवाद को सुलझाने की बात करते हुए बीच में मारपीट की गई। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]