HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति (62) निवासी गांव डोलां डाकघर बस्सी तहसील श्री नयनादेवी जी जिला बिलासपुर गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया परंतु यहां व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।
इसके अलावा इस हादसे में कई अन्य घायल है। पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में कैलाश, पुनीत और उनकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार कोट कहलूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोलां गांव में शनिवार को दो परिवारों में जमीनी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी और लाठी डंडे चले थे। दोनों परिवारों के छह सदस्यों को चोटें आई थीं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
गंभीर रूप से घायल देशराज को श्रीआंनदपुर साहिब अस्पताल ले जाया गया, वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





