जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा – सरकार में नियंत्रण नहीं
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सरकार और अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। यह प्रदेश में अराजकता का कारण बन रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभाग के सचिव, विभागाध्यक्ष और अधिकारी बजट अनुमानों के लिए बुलाई गई मीटिंग में नहीं पहुंच रहे हैं। यह सरकार की गंभीरता की कमी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इसके लिए जवाब देना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को दिए गए रोपवे प्रोजेक्ट से प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताया और हिमाचल सरकार से भी सहयोग करने का आग्रह किया।