लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जयराम सरकार आउट सोर्स कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य को लेकर गंभीर – महेंद्र सिंह ठाकुर

PRIYANKA THAKUR | 29 मार्च 2022 at 10:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश के आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए नीति निर्धारण को गठित कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जय राम सरकार राज्य के सभी आउट सोर्स कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य को लेकर गंभीर है। इसके लिए सभी पेचीदगियों को दूर कर मिल बैठ कर इस प्रकार से रास्ता निकाला जाएगा जिसमें सभी कर्मचारियों का भविष्य और उनके हित सुरक्षित हों ।

मंत्री ने नोट किए सभी सुझाव
बैठक में कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने स्थायी नीति की मांग और आउट सोर्स कर्मचारियों को संबंधित विभागों में समायोजित करने के अनुरोध के साथ साथ नीति निर्माण को लेकर अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी मांगों और सुझावों को बहुत गौर से सुना और अपने पास नोट किया।

सभी संगठन मिलकर बनाएं एक संचालन समिति
जलशक्ति मंत्री ने आउट सोर्स कर्मचारियों के सभी संगठनों को मिलकर जल्द से जल्द राज्य स्तर की एक संचालन समिति (स्टीरिंग कमेटी) बनाने को कहा, जो सभी आउट सोर्स कर्मचारियों की ओर से बात करने को अधिकृत हो। कैबिनेट सब कमेटी अगले दौर की चर्चा इस संचालन समिति के साथ करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कमेटी को 10 अप्रैल से पहले लिखित में सौंपे जा सकते हैं सुझाव
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी सभी आउट सोर्स कर्मचारियों से प्राप्त सुझावों और प्रस्तावों पर गहनता से विचार करेगी। इसे लेकर एक दस्तावेज तैयार किया जाएगा, जिस पर आगे फिर आउट सोर्स कर्मचारियों की संचालन समिति से चर्चा होगी, ताकि किसी सहमति और निर्णायक बिंदु पर पहुंचा जा सके। इसके अलावा भी कर्मचारी जो सुझाव देना चाहें वे 10 अप्रैल से पहले विस्तृत तौर पर लिखित में समिति को सौंप दें ताकि उन्हें भी ड्राफ़्ट में जगह दी जा सके।

आउट सोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हैं सीएम
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आउट सोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को अच्छे से समझते हैं। इसलिए ही उन्होंने कैबिनेट सब कमेटी बनाई है और ये निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों के साथ बैठकर, उनके सुझाव लेकर, समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जाए। महेंद्र सिंह ठाकुर ने इस कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]