लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जवान बेटे को फंदे पर झूला देख मां के उड़े होश, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

PRIYANKA THAKUR | 27 मार्च 2022 at 2:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के तहत आने वाले अप्पर बसाल में एक युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सूरम सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार राजेश की मां जब सुबह उसके कमरे में चाय देने गई तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसका बेटा फंदे पर झूला हुआ था। इसके बाद मां ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया और बेहोश हो गई। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। युवक ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी जांच पड़ताल में पुलिस की टीम जुट गई है। मामले की पुष्टि एएसपी उना प्रवीन धीमान ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]