लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जहरीले पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR | 2 फ़रवरी 2022 at 11:08 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

जिला कांगड़ा के जवाली में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 43 वर्षीय बीना देवी पत्नी संजय कुमार निवासी वोहरका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला ने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सिविल अस्पताल शाहपुर ले आए।

डॉक्टरों ने पहले पुलिस को इसकी सूचना दी और उसके बाद महिला का प्राथमिक उपचार किया और टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। महिला को जब टांडा मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है और साथ ही पुलिस ने मृतका के घर से जहरीली दवाई को भी कब्जे में ले लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]