Loading...

जागरूकता शिविर में छात्रों को दी गई रैगिंग विरोधी कानून की जानकारी

NEHA • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

विधिक जागरूकता शिविर में छात्रों को दी गई रैगिंग विरोधी कानून की जानकारी
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में छात्रों को रैगिंग विरोधी कानून के सख्त प्रावधानों और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर की सुविधा के बारे में बताया गया।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ सिविल जज असलम बेग ने छात्रों को विभिन्न कानूनों और मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रैगिंग के खिलाफ सख्त कानून पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें कड़े प्रावधान हैं और विद्यार्थियों को त्वरित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर की सुविधा भी दी गई है।

शिविर में छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया और नशे के दुष्प्रभावों और एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।