जाबली में चलती गाड़ी में आग लगी, चालक ने किसी तरह बचाई जान
HNN/परवाणू
परवाणू के जाबली में एन.एच.-5 पर एक चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी चंडीगढ़ से सोलन की तरफ जा रही थी।
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गाड़ी का लगभग 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोका गया था।