लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जाबल का बाग स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने टेलीकॉम विषय में चार दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग शुरू की

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 12 दिसंबर 2025 at 7:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रदेश सरकार की व्यवसायिक शिक्षा पहल के तहत जाबल का बाग स्कूल के विद्यार्थियों को टेलीकॉम विषय में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से छात्रों को तकनीकी कौशल, डिजिटल ज्ञान और रोजगारोन्मुख अनुभव प्राप्त हो रहा है।

नाहन

विद्यालय में व्यवसायिक शिक्षा की पहल
प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबल का बाग अजीत चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणात्मक और व्यवसायिक शिक्षा प्रदान कर रही है। इसी क्रम में विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं के 19 विद्यार्थी टेलीकॉम विषय का अध्ययन कर रहे हैं, जिससे उनके तकनीकी कौशल को बढ़ावा मिल रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चार दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम
कक्षा 11वीं के 10 विद्यार्थी 9 से 12 दिसंबर तक चार दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ वास्तविक कार्यस्थल आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विषय की व्यावहारिक समझ विकसित कर सकें।

कंप्यूटर और साइबर सुरक्षा पर प्रशिक्षण
9 और 10 दिसंबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सहायक प्रोफेसर सचिन पंडित ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, साइबर क्राइम, साइबर सिक्योरिटी, सेफ्टी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विस्तृत जानकारी दी।

टेलीकॉम उपकरणों का व्यावहारिक ज्ञान
टेलीकॉम ट्रेनर पुनीता शर्मा ने बताया कि नियो कम्युनिकेशन नया बाजार नाहन में विद्यार्थियों को माइक्रोवेव, ऑप्टिकल फाइबर, इंटरनेट, ओटीडीआर सहित दूरसंचार उपकरणों की जानकारी दी गई। 12 दिसंबर को भी विद्यार्थियों को टेलीकॉम विषय से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिक्षकों की सहभागिता
इस अवसर पर प्रवक्ता कंप्यूटर साइंस निशा कुमारी और प्रवक्ता हिंदी पूनम कुमारी भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं और प्रशिक्षण गतिविधियों में सहयोग किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]