लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला परिषद वार्ड संख्या-5 अब दुगाना नहीं , सतौन ; 26 मई तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सतौन

पंचायती राज सामान्य चुनाव 2025 के लिए उपायुक्त सिरमौर ने जारी किया शुद्धिपत्र

जिला सिरमौर में वर्ष 2025 के पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की प्रक्रिया के अंतर्गत जिला परिषद वार्डों के नामों में संशोधन किया गया है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी शुद्धिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में अधिसूचित जिला परिषद वार्ड संख्या-5 ‘दुगाना’ को अब ‘सतौन’ पढ़ा जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शुद्धिपत्र में वार्ड नाम किया गया स्पष्ट
जारी अधिसूचना में बताया गया कि जिला परिषद वार्ड संख्या-5 के लिए अब सही नाम ‘सतौन’ मान्य होगा और इससे जुड़ी किसी भी तरह की त्रुटि को दुरुस्त किया गया है।

आपत्तियों और सुझावों के लिए समय सीमा तय
उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था को जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र सतौन के परिसीमन से संबंधित कोई आपत्ति या सुझाव है, तो वह 26 मई 2025 की सायं 5 बजे तक लिखित रूप में उपायुक्त कार्यालय, सिरमौर में प्रस्तुत कर सकता है।

जनसाधारण से अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, राजनीतिक दलों व संबंधित क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे समयसीमा के भीतर अपने विचार प्रस्तुत करें ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की भ्रांति की स्थिति न रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]